दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान फाफ डू प्लेसी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स शायद ही अब टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। डू प्लेसी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को इस बात का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द डीविलियर्स के विकल्प की तलाश करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
एबी और फाफ
- फोटो : twitter
हाल ही में फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से टेस्ट सीरीज गवांई। मेजबान इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आये। इस पर प्रोटियाज कप्तान ने कहा, 'हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना जरुरी है। एबी डीविलियर्स की वापसी के बावजूद भी टीम की परेशानी खत्म नहीं होगी क्योंकि सभी बल्लेबाजों को अपनी कमजोरी सुधारने पर ध्यान देना होगा।'
विज्ञापन
3 of 6
एबी
- फोटो : sky sports
डू प्लेसी ने डीविलियर्स की वापसी को लेकर कहा, 'मुझे एबी के साथ खेलना पसंद हैं। हम सभी जानते है कि वह कितने महान खिलाड़ी हैं। हमें उनकी कमी खल रही है। मगर उनकी वापसी की उम्मीद लगाने से टीम में सुधार नहीं हो सकता। हमें अब भविष्य पर ध्यान देना जरुरी है। हमें उनके स्थान पर उन्हीं के जैसा बल्लेबाज लाना होगा। अगर डीविलियर्स की वापसी होती है तो हमें बहुत खुशी होगी, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि वो टेस्ट टीम में वापसी करेंगे।
4 of 6
टेस्ट में एबीडी
- फोटो : twitter
एबी डीविलियर्स ने अपना आखिरी टेस्ट 19 महीने पहले जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस साल जनवरी में भी एबी ने कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाये रखना चाहते है, ताकि अपना सारा ध्यान 2019 वर्ल्ड कप पर लगा सके। एबीडी 2016 के अंत में टेस्ट करियर को अलविदा कहना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कहने पर उन्होंने अपना फैसला टाल दिया।
विज्ञापन
5 of 6
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
मौजूदा दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट कप्तान डू प्लेसी चाहते है कि एबी डीविलियर्स के स्थान को जल्द से जल्द भरा जाए, जिसके लिए उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में भी प्रयोग किये लेकिन वह नाकाम रहे। टीम के लिए नंबर चार पर एबी बल्लेबाजी करते हैं। इस स्थान पर जेपी डुमिनी, क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बवुमा को अजमाया गया, लेकिन डुमिनी को बाहर होने के बाद डी कॉक इस स्थान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए , हालांकि बवुमा ने अपने खेल से टीम मैनेजमेंट को प्रभावित जरुर किया।
टेम्बा बवुमा की बल्लेबाजी को लेकर डू प्लेसी ने कहा, 'वह मेरे और हाशिम अमला के बाद टीम के सबसे तकनीकी बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है वह दक्षिण अफ्रीका के लिए नंबर 4 पर एबी डीविलियर्स की कमी को पूरा कर सकते हैं, लेकिन हमें सिर्फ डीविलियर्स के स्थान को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए। हमें अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि हम भविष्य में एक मजबूत टीम तैयार कर सके।'