फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को अलमारी में बंद कर दिया करते थे यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, साथियों ने खोली थी पोल

Wed, 01 Jul 2020 09:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक अपनी पत्नी को अलमारी में छिपाकर रखते थे। पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक सकलैन ने लाइव बातचीत में बताया कि अचानक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने परिवार को वापस भेजने का फरमान सुना दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस नियम का पालन नहीं करने का फैसला किया।
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, दिसंबर 1998 में सकलैन की शादी हुई थी। उनकी बेगम लंदन में ही रहती थीं। वह दिन में प्रैक्टिस करते थे और शाम को पत्नी के साथ समय बिताते थे। पाक प्रबंधन की ओर से सभी क्रिकेटरों को सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी खिलाड़ी अपनी पत्नी के साथ एक कमरें में नहीं रह सकता।
विज्ञापन

3 of 4
सक़लैन मुश्ताक - फोटो : social media
यह बात पाक टीम के पूर्व फिरकी गेंदबाज सकलैन मुश्ताक को नागवार गुजरी। मुश्ताक अपनी पत्नी को वापस स्वदेश नहीं जाने देना चाहते थे। बावजूद इसके मैंने अपनी बेगम को होटल के कमरे में अपने साथ ही रखा। मैनेजर या कोच के आने पर मैं उसे अलमारी में छिपने के लिए कह देता था।
विज्ञापन

4 of 4
सकलैन मुश्ताक - फोटो : ट्विटर
उन्होंने आगे कहा, 'एक दिन साथी खिलाड़ी अजहर महमूद व मोहम्मद यूसुफ कमरे में आ गए और कुछ मिनट बाद ठहाके लगाने लगे। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि मेरी पत्नी कमरे में हैं, इसलिए निश्चिंत होकर वे बाहर आ सकती हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें