फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: नीलामी से पहले किस टीम में कितने खिलाड़ी और पर्स में कितनी राशि? जानें किसे कैसे खिलाड़ियों की जरूरत

Mon, 19 Dec 2022 08:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन कोलकाता और हैदराबाद की टीम के लिए सबसे अहम है। हैदराबाद को इसी नीलामी के जरिए नया कप्तान मिलेगा। वहीं, कोलकाता की टीम को युवा खिलाड़ियों की जरूरत है।  
 
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में हैदराबाद को नए कप्तान की जरूरत होगी - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। हालांकि, यह नीलामी हैदराबाद और कोलकाता जैसी टीमों के लिए किसी मेगा ऑक्शन से कम नहीं है। ये दोनों टीमें इस नीलामी में अपनी टीम को अंतिम रूप देने के लिए कई खिलाड़ियों पर नीलामी लगाएंगी। हैदराबाद की टीम जहां बड़े खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगी। वहीं, कोलकाता की टीम कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़कर अपनी टीम पूरी करना चाहेगी। 

इस ऑक्शन के जरिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को अंतिम रूप देंगी। आरसीबी, राजस्थान और दिल्ली सहित कई टीमों में अधिकतर पुराने खिलाड़ी ही रहेंगे। इस सीजन के लिए हर टीम के पर्स में पांच करोड़ का इजाफा किया गया है और सभी टीमों के पास खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए कुल 95 करोड़ रुपये हैं। आइए जानते हैं किस टीम के पर्स में मिनी ऑक्शन से पहले कितने पैसे हैं, टीम में कितने खिलाड़ी हैं और नीलामी में कौन सी टीम किस तरह के खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

2 of 11
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद, मुंबई ने 13 साल तक साथ रहे अनुभवी पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों को मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया। उन्होंने अपने मुख्य बल्लेबाजों को टीम में बरकरार रखा है, लेकिन जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम में कोई खास गेंदबाज नहीं है। मुंबई उम्मीद करेगी कि जोफ्रा आर्चर फिट हो जाएं और इस सीजन कमाल करें। ऐसे में बेहरेनडोर्फ और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ी तेज गेंदबाजी आक्रमण बना सकते हैं, लेकिन इस टीम को स्पिन गेंदबाजी का आक्रमण फिर से तैयार करने की जरूरत होगी। मिनी ऑक्शन में मुंबई स्पिन गेंदबाजों पर दांव लगाती दिख सकती है।

पर्स में बकाया राशि: 20.55 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

3 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके आईपीएल 2022 में नौवें स्थान पर रही, लेकिन इस टीम ने मिनी ऑक्शन से पहले ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इस टीम ने ब्रावो को जरूर रिलीज कर दिया है, लेकिन पिछले साल भी इस टीम ने ब्रावो को रिलीज करके नीलामी में फिर से खरीद लिया था। चेन्नई की टीम संतुलित नजर आती है, लेकिन आने वाले समय को चेन्नई को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो धोनी की जगह टीम की कमान संभाल सके। इस टीम के पास 20 करोड़ रुपये हैं ऐसे में चेन्नई केन विलियम्सन पर दांव लगा सकती है। 

पर्स में बकाया राशिः 20.45 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

गुजरात टाइटंस

4 of 11
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें से दो खिलाड़ी ट्रेड के जरिए कोलकाता की टीम में गए हैं। गुजरात के पर्स में अब 19.25 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, अब इस टीम की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हुई है। मिनी ऑक्शन में यह टीम एक सलामी बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज तलाशने की कोशिश करेगी।

पर्स में बकाया राशिः 19.25 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

5 of 11
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल आईपीएल 2022 में पांचवें स्थान पर रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। उनका सबसे बड़ा कदम शार्दुल ठाकुर को केकेआर के साथ ट्रेड करना था। जिन अन्य खिलाड़ियों को उन्होंने रिलीज किया है, वे पिछले सीजन में नियमित रूप से टीम का हिस्सा नहीं थे। दिल्ली की टीम मिनी ऑक्शन में एक अच्छे तेज गेंदबाज की तलाश करेगी, जो नोर्त्जे के साथ जोड़ी बनाकर कमाल कर सके। 

पर्स में बकाया राशिः 19.45 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 2

मौजूदा टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स

6 of 11
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
अपने पहले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन आरसीबी से एलिमिनेटर हार गई। हालांकि, मिनी ऑक्शन से पहले इस टीम ने सभी को चौंकाते हुए जेसन होल्डर को रिलीज कर दिया। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह टीम मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स या सैम करन पर दांव लगा सकती है। इस टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है, जो मध्यक्रम में मजबूती प्रदान करे। स्टोक्स इसके लिए सही विकल्प हो सकते हैं।

पर्स में बकाया राशिः 23.35 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 4

मौजूदा टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, कुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स

7 of 11
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
पिछले साल की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स ने भी मिनी ऑक्शन से पहले नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इनमें से चार विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्हें पिछले सीजन में बहुत कम मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि, इन खिलाड़ियों के जाने के बाद भी राजस्थान की टीम काफी संतुलित नजर आती है। मिनी ऑक्शन में यह टीम एक मैच फिनिशर को खरीदना चाहेगी।

पर्स में बकाया राशिः 13.2 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 4

मौजूदा टीम: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैक्कॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करिअप्पा।

सनराइजर्स हैदराबाद

8 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन में अपने पहले पांच मैच जीतने के बाद, सनराइजर्स की टीम लगातार मैच हारती गई और प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। इसके बाद इस टीम ने दो बड़े फैसले लिए हैं। कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन को टीम से बाहर कर दिया गया है। नीलामी में खर्च करने के लिए इस टीम के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मिनी ऑक्शन भी मेगा ऑक्शन से कम नहीं होगा। यह टीम एक अच्छे कप्तान के साथ मध्यक्रम बल्लेबाज और लेग स्पिनर की तलाश में होगी। 

पर्स में बकाया राशिः 42.25 करोड़

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 4

मौजूदा टीम: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानेसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

9 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी लीग में चौथे स्थान पर रही और फिर प्लेऑफ में राजस्थान से दूसरे क्वालीफायर में हार गई। इस टीम ने सबसे कम पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें से किसी भी खिलाड़ी की जगह टीम में पक्की नहीं थी। आरसीबी की टीम कागज पर संतुलित नजर आती है, लेकिन मिनी ऑक्शन में यह टीम एक अच्छे फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश करेगी, लेकिन स्टोक्स पर आरसीबी का दांव लगाना मुश्किल है, क्योंकि इस टीम के पास सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये हैं।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी: कोई नहीं

पर्स में बकाया राशिः 8.75 करोड़

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 2

मौजूदा टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

पंजाब किंग्स

10 of 11
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि यह टीम मिनी ऑक्शन से पहले अपना कप्तान बदलेगी और यही हुआ। मयंक अग्रवाल को टीम से रिलीज कर दिया गया। नए कोच और कप्तान के साथ यह टीम नई शुरुआत करना चाहेगी। पंजाब ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। मिनी ऑक्शन में पंजाब के पास हैदराबाद के बाद दूसरा सबसे बड़ा पर्स होगा। यह टीम 32.2 करोड़ के साथ ऐसा बल्लेबाज तलाश रही होगी, जो मध्यक्रम में टीम को मजबूती दे। बेन स्टोक्स या केन विलियम्सन इस भूमिका पर खरे उतर सकते हैं। 

पर्स में बकाया राशिः 32.2 करोड़

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर , हरप्रीत बराड़।
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स

11 of 11
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
मिनी ऑक्शन से पहले केकेआर ने सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। साथ ही ट्रेड विंडो के जरिए शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन और रहमनुल्लाह गुरबाज को टीम में शामिल किया है। अब इस टीम में केवल 14 खिलाड़ी हैं और मिनी ऑक्शन में सबसे कम पैसे भी कोलकाता के पास ही होंगे। यह टीम मुश्किल में फंसी नजर आती है। कोलकाता के पास सिर्फ 7.05 करोड़ रुपये हैं। इस राशि में यह टीम सिर्फ छोटे खिलाड़ियों को ही खरीद पाएगी, जबकि कोलकाता को अभी भी एक अच्छे सलामी बल्लेबाज की जरूरत है और सभी अहम खिलाड़ियों के विकल्प के रूप में खिलाड़ियों को भी टीम में भरना है। 

पर्स में बकाया राशिः 7.05 करोड़ रुपये।

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें