फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'SENA' के खिलाफ शतक जड़ कोहली ने 'विराट' किया किला, यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय

Fri, 03 Aug 2018 06:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इंग्लैंड की जमीन पर पहला शतक जड़ा और इसके साथ ही सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ियों के चेहरे की मुस्कान छीन ली। यूं तो ये मुकाबला इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास का 1000वां मैच है और उनके लिए बेहद खास भी है....लेकिन गुरुवार का दिन विराट के लिए खास बन गया। 
विज्ञापन

2 of 4
इस पारी के साथ विराट ने कई रिकॉर्ड बनाए लेकिन एक रिकॉर्ड बहुत स्पेशल है। हम यहां जिस स्पेशल रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो भारत के तीन पूर्व दिग्गजों से जुड़ा हुआ है। दरअसल, क्रिकेट जगत के चार बड़े देशों में जाकर टेस्ट शतक जड़ने का कमाल अब तक सिर्फ तीन भारतीय खिलाड़ियों ने किया था। अब इस रिकॉर्ड लिस्ट में विराट भी शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ये चार देश हैं.. S- South Africa (दक्षिण अफ्रीका) E- England (इंग्लैंड) N- New Zealand (न्यूजीलैंड) A- Australia (ऑस्ट्रेलिया) यानी S.E.N.A में अब शतक जड़ने वालों की खास सूची में टीम इंडिया के सेनापति विराट कोहली का नाम भी दर्ज हो चुका है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट में ये कमाल सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था।
विज्ञापन

4 of 4
विराट ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में कठिन परिस्थितियों से भारत को निकालते हुए 149 रनों की पारी खेली। वो अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए लेकिन भारत को अपने संघर्ष के दम पर 274 रन तक पहुंचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें