फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में डेब्यू करते ही ऋषभ पंत इन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल, ऐसा करने वाले बने 5वें क्रिकेटर

Sat, 18 Aug 2018 10:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज स्टेडियम में खेल रहा है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का है। मैजूदा सीरीज में टीम इंडिया को पहले ही दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया। डेब्यू करते ही पंत इन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया
तीसरे टेस्ट में भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टीम इंडिया ने कुलदीप यादव और मुरली विजय की जगह जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन को शामिल किया गया है। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह युवा ऋषभ पंत को डेब्यू करने का मौका दिया है। डेब्यू करते ही पंत ने अपने नाम यह उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
rishabh pant - फोटो : file photo
बता दें कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के पांचवे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 साल 318 दिन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। पहले स्थान पर पार्थिव पटेल का नाम है। उन्होंने 17 साल 152 दिन में डेब्यू किया था। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक (19 साल 155 दिन), बुधि कुनदेरन (20 साल, 91 दिन), अजय रात्रा (20 साल, 127 दिन) ने डेब्यू किया था।

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : file photo
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पहले टेस्ट में 31 तो दूसरे मुकाबले में पारी और 159 रन से मात दी थी। टीम इंडिया की तरफ से कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dhawan rahul
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल, शिखर धवन 35* और केएल राहुल 23* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें