फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: लॉर्ड्स में खेले गए वो 5 पिछले मुकाबले, जहां भारत-इंग्लैंड के बीच हुई वर्चस्व की जंग

Thu, 09 Aug 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एजबेस्टन टेस्ट के बाद अब गुरुवार से मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शुरू होने जा रहा है। 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में इंग्लैंड का पलड़ा ज्यादा भारी बताया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यहां अब तक खेले गए कुल 17 में से सिर्फ दो टेस्ट ही टीम इंडिया जीत पाई है। वहीं 11 टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं, जबकि चार मैच ड्रॉ हुए हैं।

आइए एक नजर डालते हैं, दोनों ही टीम के बीच लॉर्ड्स में खेले गए पिछले 5 मैच में कौन सी टीम किस पर भारी रही।
विज्ञापन

2 of 6
5, दूसरा टेस्ट, 20-24 जून, 1996

तीन मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे थी। अजहरूद्दीन की कप्तानी में युवा सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने कमाल का खेल दिखाया था। नजीता ड्रॉ
विज्ञापन

3 of 6

4. पहला टेस्ट, 25-29 जुलाई 2002

चार टेस्ट मैच की इस सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई सौरव गांगुली के हाथों में थी। मैच भले ही टीम इंडिया ने 170 रन के बड़े अंतर से गंवाया, लेकिन तेज गेंदबाज अजीत आगरकर ने विपरित हालातों में अपनी बल्लेबाजी कौशल का लोहा मनवाया था।

4 of 6

3. पहला टेस्ट, 19-23 जुलाई 2007

5 साल बाद भारतीय टीम ने यूके का दौरा किया था। हालांकि यह मैच ड्रॉ रहा था। मगर दुनिया ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के खेल की जमकर तारीफ की थी।
विज्ञापन

5 of 6
ms dhoni bowling

 

2. पहला टेस्ट, 21-25 जुलाई 2011

मैच में राहुल द्रविड़ ने अकेले संघर्ष दिखाया था। 196 रन से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग छोड़ गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1. दूसरा टेस्ट, 17-21 जुलाई 2014

यह सीरीज का दूसरा मुकाबला था। जहां भारतीय टीम ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद लॉर्ड्स में टेस्ट फतह हासिल की थी। मैच में इशांत शर्मा ने अपने जादूई स्पैल (7-74) से टीम इंडिया को सफलता के सीढ़ियों तक पहुंचाया था और 95 रन से जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें