फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने की विराट कोहली को गेंदबाजी, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसे कर रहे उन्हें तैयार

Thu, 09 Aug 2018 09:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम 5 टेस्ट मैच की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया गुरुवार को खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट को किसी भी हाल में अपने नाम करना चाहेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होने वाले इस मैच से पहले विराट ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। पेस अटैक से निपटने के लिए विशेष रणनीति बनाते हुए विराट ने तेज और शॉर्ट पिच गेंदों का अभ्यास किया और उन्हें नेट्स पर गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अर्जुन तेंदुलकर थे।
 
विज्ञापन

3 of 6
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब अर्जुन ने भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स पर बॉलिंग की हो। इसके पहले भी कई सीरीज पर वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ पसीना बहाते नजर आ चुके हैं।

https://youtu.be/oTj94pD0LZ8

4 of 6
अर्जुन ने पिछले महीने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ अनाधिकृत यूथ टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। फिलहाल वह लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने दो मैचों की चार पारियों में कुल 3 विकेट चटकाए। बल्ले से उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। वह अपने डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट हुए जबकि दूसरे मैच में सिर्फ 14 रन बना सके।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : File
इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में जगह नहीं मिली है जबकि हिस्सा लेने वालो की सूची में चयनकर्ताओं ने 7 अधिक लोगों के नाम जोड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के 18 वर्षीय बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कैंप में शामिल नहीं करने के फैसले ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि मुंबई के ऑफ सीजन कैंप में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की मौजूदगी भी रहेगी। वैसे, जिन 7 खिलाड़ियों के नाम इस कैंप में जोड़े गए हैं, वो इस प्रकार हैं- शशांक सिंह, शुभम रंजने, अल्पेश रामजनी, अंकित सोनी, आदित्य धूमल, परीक्षित वाल्सिंगकर और प्रसाद पवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें