फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvIND: इंग्लैंड ने 1000 टेस्ट मैच खेलकर रचा इतिहास, सफरनामे पर डालिए एक नजर

Thu, 02 Aug 2018 07:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच खेलने उतरते ही इंग्लैंड टीम ने इतिहास रच दिया। थ्री लॉयंस क्रिकेट में 1000वां टेस्ट खेलने वाली पहली और एकमात्र टीम बन गई। क्रिकेट का जनक माने जाने वाले इंग्लैंड का इस खेल से नाता सदियों पुराना है। 

विज्ञापन


141 साल पहले अपना टेस्ट मैच खेलने वाली इंग्लैंड ने अबतक 357 मुकाबलों में जीत हासिल की है जबकि उसे 297 मैच में हार का स्वाद भी झेलना पड़ा है। 345 मुकाबले ड्रॉ पर जाकर अटके। इस दौरान 686 खिलाड़ियों को फिरंगी टीम की ओर से टेस्ट कैप पहनने का सौगाग्य प्राप्त हुआ, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इंग्लैंड का क्रिकेट सफर

आइए याद करने की कोशिश करते हैं इंग्लैंड क्रिकेट टीम की झलकियों को और जानते हैं वो लम्हें जो सदा-सदा के लिए अमर हो गए।
 
  1. टेस्ट क्रिकेट का पहला टेस्ट (15-19 मार्च 1877) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। उस ऐतिहासिक मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था।
  2. इंग्लैंड के ऐतिहासिक पहले टेस्ट के कप्तान जेम्स लिलीह्वाइट (जूनियर) थे, जबकि 1000वें टेस्ट में जो रूट कप्तानी कर रहे हैं।
  3. इंग्लैंड की ओर से पहला विकेट लेने का श्रेय राउंडआर्म मीडियम पेसर एलन हिल को है।
  4. इंग्लैंड की ओर से पहला शतक (152 रन) 'फादर ऑफ क्रिकेट' डब्ल्यूजी ग्रेस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1980 में ओवल टेस्ट के दौरान जमाया था।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम

1. इंग्लैंड (1877-2018)- 1000 टेस्ट

2. ऑस्ट्रेलिया (1877-2018)- 812 टेस्ट

3. वेस्टइंडीज (1928-2018)- 535 टेस्ट

4. भारत (1932-2018) - 523 टेस्ट

5. साउथ अफ्रीका (1889-2018) 427 टेस्ट

6. न्यूजीलैंड (1930-2018) -426 टेस्ट

7. पाकिस्तान (1952-2018)- 415 टेस्ट

8. श्रीलंका (1982-2018) - 274 टेस्ट

9. बांग्लादेश (2000-2018)- 108 टेस्ट

10. जिम्बाब्वे (1992-2017) 105 टेस्ट

आईसीसी वर्ल्ड इलेवन, आयरलैंड, अफगानिस्तान ने 1-1 टेस्ट खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें