आईपीएल में पैसे की बारिश जमकर होती है। खिलाड़ियों की नीलामी में बड़े नामों पर धनवर्षा कुछ इस कदर होती है कि खिलाड़ी रातोंरात वो सब सपने सच कर पाते हैं, जिनकी उन्हें उम्मीद भी नहीं होती। मगर इस साल के आईपीएल में एक खिलाड़ी को मैच खेलने के पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
IPL में खेलने के लिए इस खिलाड़ी को हर दिन देने होंगे 3 लाख रुपए
2 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : Telegraph
यह खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जिनपर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आईपीएल में खेलने पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाने का फैसला किया है। बेन स्टोक्स ही नहीं, बल्कि आईपीएल में खेलने वाले हर इंग्लिश खिलाड़ी को यह जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
IPL में खेलने के लिए इस खिलाड़ी को हर दिन देने होंगे 3 लाख रुपए
3 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : ESPN
अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक इस लीग में खेलने के लिए स्टोक्स को ईसीबी को 1 लाख पाउंड यानी करीब 85 लाख रुपए भरने होंगे। स्टोक्स को प्रतिदिन 3,500 पाउंड यानी करीब 3 लाख रुपए की राशी बतौर पेनल्टी भरनी होगी
IPL में खेलने के लिए इस खिलाड़ी को हर दिन देने होंगे 3 लाख रुपए
4 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : ESPN
स्टोक्स ने अपना बेस प्राइस 2,38,000 पाउंड (2 करोड़ रुपए) रखा है। अगर स्टोक्स अपने बेस प्राइस पर ही बिकते हैं, उनके हाथ में बहुत कम रकम आएगी। जुर्माने के अलावा स्टोक्स को टैक्स और अन्य फीस भी भरनी होगी।
विज्ञापन
IPL में खेलने के लिए इस खिलाड़ी को हर दिन देने होंगे 3 लाख रुपए
5 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : ESPN
इस आईपीएल में स्टोक्स के लिए बड़ी बोली लगने की संभावना है। स्टोक्स में विराट कोहली की टीम आरसीबी भी दिलचस्पी दिखा चुकी है। इसके अलावा कोलाकाता और किंग्स इलेवन पंजाब भी इस खिलाड़ी में रुचि रखे हैं।
विज्ञापन
IPL में खेलने के लिए इस खिलाड़ी को हर दिन देने होंगे 3 लाख रुपए
6 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : Mirror
ईसीबी ने हमेशा ही आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों पर काफी शुल्क लगाया है। इसका कारण है कि इस दौरान इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला जाता है। स्टोक्स फिलहाल 7 लाख पाउंड के अनुबंध पर है और आईपीएल के दौरान हर दिन 0.5 फीसदी का जुर्माना झेलेंगे।
IPL में खेलने के लिए इस खिलाड़ी को हर दिन देने होंगे 3 लाख रुपए
7 of 7
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
इस राशि को उनकी काउंटी टीम को दिया जाएगा, जो खिलाड़ी के अनुपलब्धता में बतौर मुआवजा दिया जाएगा। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर मुंबई इंडियंस के लिए और सैम बिलिंग्स दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं।