फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली के बाद चहल के पीछे पड़ी यह इंग्लिश महिला क्रिकेटर, उड़ने लगी है डेटिंग की अफवाह

Wed, 18 Dec 2019 08:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युजवेंद्र चहल-डेनियल याट - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने जोड़ीदार साथी गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ फोटोशूट के दौरान की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल याट ने चहल के इस फोटो पर चुटकी ले ली। डेनियल ने चहल के कद को लेकर मजाक उड़ाया। मालूम हो कि डेनियल याट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज भी किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई
वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने फोटो शूट में हिस्सा लिया था। इसी दौरान युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव के साथ वाला फोटो शेयर किया। इसके साथ चहल ने लिखा- हेडशॉट्स बनाने में चेन्नई में काफी मजा आया।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेनियल याट और विराट कोहली
इसपर इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल याट ने चहल को ट्रोल कर दिया। डेनियल ने अपने कमेंट में लिखा- मेरे ख्याल से आपका कद मुझसे भी कम है। इस कमेंट के साथ डेनियल ने हंसी की इमोजी भी बनाई।

4 of 6
डेनियल याट - फोटो : file
डेनियल याट उस समय भी सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। डेनियल ने सोशल मीडिया पर बिंदास होकर विराट के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। डेनियल का ये प्रपोजल काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया रहा था।

विज्ञापन

5 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : File
सोशल मीडिया पर डेनियल का यह कमेंट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह तस्वीर चहल ने चेन्नई में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन-डे मैच के शुरू होने से कुछ देर पहले ही पोस्ट की थी। इस मैच में चहल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला, वहीं कुलदीप को मैदान पर उतरने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी डेनिएल ने चहल की एक फोटो पर कमेंट किया था। चहल ने बल्लेबाजी करते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तेस्वीर शेयर की थी जिस पर इंग्लिश महिल क्रिकेटर ने 'बोल्ड' कमेंट किया था।डेनिएल के इस तरह के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहों का बाजार गरम हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें