फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 के फाइनल में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी पूरी दुनिया की निगाहें

Sun, 14 Jul 2019 01:57 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक  मैदान पर होगा। इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड ने पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यूजीलैंड ने दो बार की विश्व चैंपियन टीम इंडिया को सेमीफाइनल में 18 रन से हराया। ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल में वो पंच खिलाड़ी जिनपर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
केन विलियमसन - फोटो : social media
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। विलियमसन ने अब तक नौ मैचों की आठ पारियों में 548 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक हैं। अगर वह फाइनल में 126 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक 673 रन बनाने का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
जो रूट - फोटो : social media
जो रूट
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ जो रूट शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नमेंट के 10 मैचों में 549 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े। फाइनल में उनके फैंस को उम्मीद रहेगी कि वह बड़ी पारी खेलें।

4 of 6
Jonny Bairstow - फोटो : social Media
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो इस विश्व कप में लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वर्ल्ड कप में उन्होंने बैक टू बैक शतक जड़ा है। उन्होंने कुल 10 मैचों में दो शतक और दो अर्धशतकों के साथ 497 रन बनाए हैं। फाइनल में बेयरस्टो से टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन

5 of 6
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया
जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड के पास जोफ्रा आर्चर जैसे तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 19 विकेट झटके हैं, जो इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक है। उनके अलावा मार्क वुड (9 मैचों में 17 विकेट) और क्रिस वोक्स (10 मैचों में 13 विकेट) पर भी नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के स्टार पेसर ट्रेंट बोल्ट ने जरूरत पर अपनी टीम के लिए विकेट निकाले हैं। फाइनल में भी उन पर नजरें रहेंगी कि वह अपनी स्विंग और पेस से बल्लेबाजों को परेशान करें। बोल्ट ने अभी तक 17 विकेट झटके हैं। टीम के दूसरे पेसर फर्ग्युसन के नाम 18 विकेट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें