फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने किया कमाल

Sat, 17 Nov 2018 04:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जो रूट
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कैंडी में चल रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लिश कप्तान जो रूट ने कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के कप्तान ने जो रूट ने खेल के तीसरे दिन 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का यह अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli sad
गौरतलब है कि रूट के अब 76 टेस्ट मैचों में 6455 रन हो गए हैं, जबकि विराट कोहली ने अबतक 73 टेस्ट मैच खेले हैं, जनमें उन्होंने 6331 रन बनाए हैं। शतकीय पारी की बदौलत रूट ने कोहली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (6363) को भी पीछे छोड़ दिया। रूट ने 76* मैचों में 15 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर फिलहाल 254 रन है।
विज्ञापन

3 of 5
joe root - फोटो : file photo
रूट की शतकीय पारी ने इंग्लैंड और श्रीलंका के दर्शकों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान किया। इसकी वजह श्रीलंका के कैंडी ग्राउंड की वह पिच थी। जहां गेंद काफी स्पिन हो रही थी, लेकिन रूट आखिर तक टिके रहे। ऐसा कहा जाता है कि कैंडी की पिच आसान नहीं है, बावजूद इसे रूट ने शतक जड़ दिया। इसलिए उनकी इस पारी की दिग्गजों ने भी तारीफ की। 

4 of 5
वीरेन्द्र सहवाग - फोटो : file pic
वीरेंद्र सहवाग ने रूट की पारी को खास बताया, वहीं सौरव गांगुली ने लिखा, 'उस पिच पर रूट ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। ऐसी टर्निंग पिच पर लगाए गए यह अबतक के बेस्ट शतकों में शामिल है।' रूट की तारीफ में मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'रूट की पारी मास्टरक्लास थी। उन्होंने दिखाया कि मुश्किल परिस्थितियों में स्पिन को कैसे खेला जाता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
slveng
बता दें कि इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 और दूसरी पारी मे 346 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका पहली पारी में 336 रन बनाकर आउट हुई थी। फिलहाल श्रीलंका को जीत के लिए 75 रन की दरकार है, जबकि उसके तीन विकेट शेष है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें