मर्लिन एक बॉलिंग मशीन है। इंग्लैंड ने 2005 एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न से निपटने के लिए इस गेंदबाजी मशीन का उपयोग किया था। इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'हम मर्लिन की मदद से कुलदीप की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेंगे। यह बहुत ही अच्छी मशीन है और हम इसके उपयोग के आदि हैं। यह पहला मौका था जब कुछ खिलाड़ियों ने कुलदीप का सामना किया। उन्हें कुलदीप से निपटने के लिए एक या दो मैचों की जरूरत लगेगी। फिर वह अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।'