बेन फोक्स
- फोटो : social media
वहीं, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विकेटकीपर की भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे इंग्लैंड के बेन फोक्स का मानना है कि चेपॉक की नई पिच पर कम उछाल होगा और इस पिच पर पहले टेस्ट की तुलना में जल्दी टर्न मिल सकता है। फोक्स ने गुरुवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के पिच कैसी दिख रही है, के सवाल पर कहा, 'यह पिछले मैच से अलग है। यह अगली मिट्टी है, गहरे रंग की मिट्टी। मुझे लगता है कि यह काफी धीमी हो सकती है और शायद कम उछाल मिले। लेकिन पिच को लेकर मेरे पास काफी अनुभव नहीं है लेकिन मुझे ऐसा लगता है।'