इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड की टीम के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विश्व कप की शुरुआत में अब बस चंद दिन बाकी हैं लेकिन इंग्लैंड टीम अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से मुश्किल में आ गई है।
विज्ञापन
2 of 7
इयोन मोर्गन
- फोटो : pti
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज मार्क वुड चोटिल होकर अस्पताल चले गए। इंग्लैंड के लिए चिंता की बाद इसलिए भी है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले टीम के कप्तान मोर्गन भी चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
मार्क वुड
- फोटो : getty
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें आधे मैच के बाद ही स्कैन कराने के लिए अस्पताल जाना पड़ा। वुड को शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल 3.1 ओवर करने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था। वुड के बाएं पांव में दर्द है।
4 of 7
Mark Wood
वह टखने की चोट से पहले भी परेशान भी रहे हैं। इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर यही है कि वह दौड़कर पविलियन लौटे थे। इसके बाद वह स्कैन के लिए अस्पताल गए और मैच में आगे नहीं खेल पाए। इंग्लैंड ने यह मैच 12 रन से गंवाया।
विज्ञापन
5 of 7
जोस बटलर
- फोटो : getty
इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘देखते हैं कि सुबह उसकी स्थिति कैसी रहती है। यह उसके लिए चिंता का विषय हो सकता है। हम उसके लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करते हैं।’
विज्ञापन
6 of 7
मॉर्गन चोटिल
- फोटो : social media
वहीं इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन भी उंगली में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए थे लेकिन उनके गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उद्घाटन मैच तक पूरी तरह फिट होने की संभावना है।