फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए क्रिस गेल ले रहे हैं 'योग' का सहारा, कहा इससे मिलती है मानसिक शांति

Thu, 16 May 2019 08:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिस गेल - फोटो : अमर उजाला
अपना पांचवां और आखिरी विश्व कप खेलने जा रहे वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 39 बरस की उम्र में फिट रहने का अपना नुस्खा ढूंढ लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
chris gayle
पिछले दो महीने से ‘यूनिवर्स बॉस’ जिम से दूर हैं। गेल की फिटनेस का राज योग और मालिश के सत्र है जिससे उन्हें थकान से उबरने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 7
chris gayle
स्वाभाविक रूप से शक्तिशाली होने से वह जिम नहीं जाते और दो मैचों के बीच काफी आराम करते हैं।

4 of 7
chris gayle
IPL में गेल ने पंजाब से खेलते हुए 41 की औसत से 490 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘यह मजेदार खेल है। विश्व कप से पहले रन बन रहे हैं। मेरे पास काफी अनुभव है और मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं। उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी।"
विज्ञापन

5 of 7
क्रिस गेल - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि "उम्र का असर तो होता ही है। मेरे लिए सबसे अहम बात खेल का मानसिक पहलू है। अब शारीरिक पहलू उतना अहम नहीं रह गया है। मैंने पिछले दो महीने में फिटनेस पर उतना ध्यान नहीं दिया। मैं अपने अनुभव और मानसिक दृढ़ता का इस्तेमाल करता हूं।

मैंने कुछ समय से जिम नहीं किया है। मैं काफी आराम कर रहा हूं और मालिश करवा रहा हूं। तरोताजा रहने की कोशिश कर रहा हूं।"
विज्ञापन

6 of 7
विंडीज - फोटो : file
विश्व कप में गेल अपने सुनहरे कॅरिअर को परीकथा सरीखे अंजाम तक ले जाना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश है कि युवा खिलाड़ी उनके लिए विश्व कप जीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chris gayle
अब तक 103 टेस्ट, 289 वनडे और दुनिया भर में टी20 लीग खेल चुके गेल ने कहा कि अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं है और वह अपने प्रशंसकों के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें