फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: दो साल बाद टेस्ट खेलेगा यह स्टार खिलाड़ी! पहले मैच में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग XI

Wed, 04 Aug 2021 08:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड की तेज पिचों पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए जीत आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और जो रूट - फोटो : ट्विटर
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार चार अगस्त से हो रही है। इस सीरीज के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण की शुरुआत भी हो जाएगी। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड की तेज पिचों पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए जीत आसान नहीं होगी। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से भी टीम इंडिया के लिए अपनी अंतिम एकादश चुनना आसान नहीं होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर @BCCI
सलामी बल्लेबाज:
शुभमन गिल और फिर मयंक अग्रवाल के चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट में केएल राहुल का खेलना लगभग तय है। ऐसे में नॉटिंघम टेस्ट में रोहित शर्मा और राहुल पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
मध्यक्रम:
मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी एक बार फिर से टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों पर रहेगी। कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे पर टीम को मजबूती देने और मध्यक्रम को संभालने की पूरी जिम्मेदारी होगी।

4 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : social media
विकेटकीपर:
ऋषभ पंत कोरोना से उबर चुके हैं और विकेट के पीछे टीम की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। विकेटकीपिंग के अलावा टीम को उनसे आक्रामक बल्लेबाजी की भी उम्मीद रहेगी।  
विज्ञापन

5 of 7
अश्विन और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर्स:
रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की सबसे अनुभवी और हिट जोड़ी बतौर ऑलराउंडर टीम का भार संभालेगी। दोनों ही खिलाड़ियों पर बल्लेबाजी के नीचले क्रम को मजबूती देने के साथ-साथ स्पिन विभाग को संभालने की जिम्मेदारी भी होगी।
विज्ञापन

6 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
गेंदबाज:
तेज गेंदबाजी की कमान अनुभवी इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी। टीम को बुमराह से खोई हुई लय हासिल करने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय टीम - फोटो : social media
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें