साल 2019 अब खत्म होने वाली है, भारतीय क्रिकेट के लिहाज से देखें तो यह साल टीम इंडिया के लिए मिला-जुला रहा। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार को छोड़ दिया जाए तो भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि टीम के कई स्टार खिलाड़ियों को चोट की वजह से क्रिकेट से दूर होना पड़ा। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार और आखिरी वक्त में शिखर धवन जैसे कई स्टार खिलाड़ी चोट का शिकार हुए और टीम से बाहर हो गए।
वहीं मोहम्मद शमी जैसे कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने लंबे समय बाद टीम में वापसी की और अपनी छाप छोड़ी। इन सब के बीच कुछ युवा खिलाड़ियों को इसका फायदा भी मिला और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला।
ऐसे में आईए नजर डालते हैं उन आठ भारत की तरफ से साल 2019 में आठ खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है।