लगभग तीन साल बाद वेस्टइंडीज टीम में वापसी करने वाले 36 वर्षीय ड्वेन ब्रावो ने कहा कि वह बच्चे जैसा महसूस कर रहे हैं। ब्रावो का 2014 में बोर्ड के तत्कालीन पदाधिकारियों के साथ विवाद हो गया था जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस आलराउंडर ने अपना आखिरी मैच सितंबर 2016 में खेला था।
विज्ञापन
2 of 4
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : ट्विटर
ब्रावो ने कहा, 'यह शानदार अहसास है। मैं फिर से बच्चे जैसा महसूस करने लगा जब मुझे (वेस्टइंडीज चयनसमिति के अध्यक्ष रोजर हार्पर) ने फोन किया और कहा कि टीम में और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर स्वागत है।'
विज्ञापन
3 of 4
ड्वेन ब्रावो
आयरलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी20 टीम में वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व बदलने के बाद यह बात मेरे दिमाग में था। इसलिए मैं इस क्षेत्र का फिर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर खुश हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं।'
ब्रावो ने अक्तूबर 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन वह लीग में खेलते रहे। दिसंबर 2019 में उन्होंने संन्यास से वापसी की और इस साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखा।