फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कमाल करने वाले एकमात्र गेंदबाज

Fri, 22 Dec 2017 12:41 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेलते हुए होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 5 विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो ने होबार्ट हरीकेंस के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 5 विकेट झटके। 5 विकेट लेने के साथ ही ब्रावो के टी20 क्रिकेट में 400 विकेट भी पूरे हो गए और वो टी20 में ये कारनामा करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं, जो टी20 में 331 विकेट ले चुके हैं। बता दें ड्वेन ब्रावो ने टी20 में 24।44 के औसत से 5403 रन भी बनाए हैं, उनके नाम 19 अर्धशतक हैं।

4 of 5
ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो ने होबार्ट हरीकेंस के बल्लेबाजों को अपने पहले ही ओवर से परेशान करना शुरू कर दिया था। ब्रावो ने अपने पहले ही ओवर में स्लोअर गेंद पर एलेक्स डूलन को फंसाया। डूलन 26 रन पर ब्रावो का शिकार बने। इसके बाद ब्रावो ने एक और जोड़ी को तोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्वेन ब्रावो
ब्रावो ने खतरनाक साबित हो रहे मैक्डरमट को 34 रनों पर आउट किया। अपने आखिरी ओवर में ब्रावो ने 3 विकेट लिए। उन्होंने आर्चर, बॉयस और मैथ्यू वेड को पैवेलियन भेजा। ब्रावो ने अपने करियर में दूसरी बार 5 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें