बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से खास रिश्ता है। 2002 में उनकी कप्तानी में जब टीम इंडिया ने नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी तब गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतार दी थी।
विज्ञापन
1 of 6
लॉर्ड्स की बालकनी जैसा पंडाल और सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से खास रिश्ता है। 2002 में उनकी कप्तानी में जब टीम इंडिया ने नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी तब गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतार दी थी। उन्होंने सिर्फ टी-शर्ट उतारी ही नहीं थी, बल्कि उसे काफी देर तक लहराया भी था। कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम के बीच एक पंडाल ऐसा भी बना है जो लॉर्ड्स की बालकनी जैसा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में हर साल अलग-अलग थीम पर पंडाल बनाए जाते हैं। इस बार एक पंडाल लॉर्ड्स की बालकनी की थीम पर बनाया गया है। इसका उद्घाटन सौरव गांगुली ने किया।
गांगुली ने वहां पहुंचकर तिरंगा लहराया और प्रशंसकों से मुलाकात भी की। इस पंडाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस पंडाल का निर्माण मिताली संघ कम्युनिटी ने करवाया है। गांगुली ने वहां पूजा भी की।
पंडाल का उद्घाटन करते गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
13 जुलाई 2002 को नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के हीरो युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ थे। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर खेले गए इस फाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 325 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 6
लॉर्ड्स की बालकनी में टी-शर्ट लहराते गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
326 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के शानदार शुरुआत की। पारी का आगाज करने उतरे सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। सौरव गांगुली 60 रन बनाकर आउट हुए। वीरेंद्र सहवाग 45 रन बनाकर आउट हुए। एक समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 146 रन था। यहां से युवराज और कैफ ने मोर्चा संभाला। दोनों ने 121 रनों की साझेदारी की।
नेटवेस्ट ट्रॉफी के साथ गांगुली, कैफ और युवराज
- फोटो : सोशल मीडिया
युवराज 69 रनों की यादगार पारी खेलकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद कैफ ने 87 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने तीन गेंदें शेष रहते 8 विकेट पर 326 रन बना लिए। जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी टी-शर्ट उतारकर हवा में लहराई थी।