फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में IPL आयोजित करने की तैयारी में BCCI, देश के इन दो शहरों में प्रैक्टिस शुरू कर सकती है टीम इंडिया

Sat, 18 Jul 2020 07:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग कैंप के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे आगे है। इसके अलावा अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में इनपर चर्चा की गई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
BCCI
भारतीय क्रिकेटर भी दुबई में अभ्यास बहाल कर सकते हैं। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस मसले पर बात की गई, लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल की संचालन परिषद लेगी। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीएल आईपीएल दुबई में ही होने की संभावना अधिक है, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते भारत असुरक्षित होता जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस कैंप धर्मशाला या मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में भी हो सकता है, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते रहने की दशा में दुबई ही सबसे सुरिक्षित है। आईपीएल के आयोजन को लेकर अटकलबाजियों के बीच दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने कहा कि वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं।

4 of 6
यूएई क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
आईपीएल का आयोजन सितंबर-अक्तूबर में किया जा सकता है क्योंकि 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हनीफ ने ‘गल्फ न्यूज’ से बात करते हुए कहा कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी इस टी-20 लीग के संभावित स्थल के तौर पर तैयार है। स्पोर्ट्स सिटी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसी अकादमी शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार पहुंच चुके हैं और 25 हजार से ज्यादा लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, यूएई में कोरोना वायरस के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 300 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
खबरों के मुताबिक आईपीएल अब 26 सितंबर से शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल आयोजन का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इसका आयोजन इस बार भारत से बाहर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2020 यूएई में खेला जाएगा। भारत में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से बीसीसीआई को यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें