फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेन स्टोक्स केस में बड़ा खुलासा, नाइट क्लब में गे-कपल को किए थे गलत इशारे

Wed, 08 Aug 2018 08:30 AM IST
भाषा, लंदन
विज्ञापन
1 of 5
ben stokes
बेन स्टोक्स से जुड़े कथित झगड़े की सुनवाई के दौरान आज एक दरबान ने बताया कि इस आलराउंडर ने दो समलैंगिक पुरुषों का गलत इशारों से मजाक उड़ाया और गलत तरीके से शोर भी मचाया। 
विज्ञापन

2 of 5
ben stokes
दरबान एंड्रयू कनिंगहम ने कहा कि, स्टोक्स ने तेज आवाज में महिलाओं जैसा व्यवहार करने वाले विलियम ओ कोनोर और काई बैरी का मजाक उड़ाया जो ब्रिस्टल के मबार्गो नाइटक्लब में नियमित तौर पर आते रहते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ben stokes
सुनवाई के पहले दिन सोमवार को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट ने 27 वर्षीय स्टोक्स की फुटेज देखी थी जिसमें वह पिछले साल 25 सितंबर को तड़के मबार्गो के बाहर 27 वर्षीय रेयान अली और 28 वर्षीय रेयान हेल से झगड़ रहे हैं। ऐजबस्टन में इंग्लैंड की भारत के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स के अलावा अली और हेल ने भी झगड़े के आरोपों का खंडन किया है। 

4 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : file photo
अभियोजन पक्ष के वकील ने ज्यूरी से कहा कि स्टोक्स ने पहले हेल और अली को नीचे गिराया। कनिंगहम को गवाह के तौर पर पेश किया गया और उन्होंने कहा कि वह ओ कोनोर और बैरी को जानते हैं और वे नियमित तौर पर यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि स्टोक्स और इंग्लैंड टीम के उनके साथ एलेक्स हेल्स लौटकर क्लब आये लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि तब तड़के दो बजे से अधिक का समय हो चुका था। स्टोक्स को उन्होंने 'जिंजर वन' कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : file photo
कनिंगहम ने कहा, 'जिंजर वन ने मुझे 60 पौंड देने की पेशकश की और अंदर जाने देने के लिये कहा। उसने अपने दोस्त से बात की और उसने कहा कि 300 पौंड ले लो और हमें अंदर जाने दो लेकिन मैंने तब भी उन्हें मना कर दिया। उसने इसके बाद अपशब्दों का उपयोग किया और कनिंगहम के सोने के दांतों और टैटू का मजाक उड़ाया। इसके बाद जिंजर ने बैरी और ओ कोनोर का मजाक उड़ाया। वह कुछ बोल नहीं रहा था केवल शोर कर रहा था।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें