फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से 370 हटाए जाते ही बौखलाए अफरीदी, गंभीर बोले- 'चिंता मत करो बेटा'

Tue, 06 Aug 2019 07:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने उन्हें तगड़ा जवाब दिया है और पाक अधिकृत कश्मीर की भी अफरीदी को याद दिलाई है। अफरीदी ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

विज्ञापन

2 of 4
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं, बिना किसी वजह के अकारण आक्रामकता के साथ। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। इन्होंने काफी कुछ कहा, लेकिन यह बताना भूल गए कि यह सब पीओके में हो रहा है। चिंता मत करो, इसे भी हम सुलझाएंगे बेटा।
 
विज्ञापन

3 of 4
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
मालूम हो कि सोमवार को जम्मू कश्मीर से भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 हटा दिया और राज्य सभा में जम्मू कश्मीर के लिए पुनर्गठन बिल पास हो गया। जम्मू कश्मीर के अब दो हिस्से होंगे। जम्मू कश्मीर व लद्दाख दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
शाहिद अफरीदी
अफरीदी ने ट्वीट किया था कि, 'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। जैसे हम सभी के पास आजादी का अधिकार है, वैसे ही उन्हें भी मिले।  यूएन का गठन आखिर क्यों हुआ? क्या वह सो रहा है। कश्मीर में मानवता के खिलाफ जो बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी की जा रही है उसे देखना जरूरी है। अमेरिका के राष्ट्रपति को मध्यस्थता करना चाहिए।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें