फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर

Sat, 31 Dec 2016 03:52 PM IST
DJ bravo out of big bash League due to hamstring injury
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रॉवो
वेस्टइंडीज के ऑलराउंर ड्वेन ब्रावो बिग बैश लीग में खेले गए एक मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। मेलबोर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स टीमों के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। उन्हें फील्डिंग के दौरान यह चोट लगी। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्टेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। 

 
विज्ञापन

बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर

2 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
मैच के दौरान पर्थ की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। मेलबर्न की ओर से खेलने वाले ब्रावो फील्डिंग कर रहे थे। पारी के 11वें ओवर में ब्रेड हॉग की गेंद पर बल्लेबाज क्लिंगर ने ऑफ साइड में एक बेहतरीन शॉट खेला। बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे ब्रावो गेंद को रोकने के लिए भागे और गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोक लिया। लेकिन इसी दौरान वह चोटिल हो गए। 

 
विज्ञापन

बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर

3 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
गेंद को रोकने के लिए जैसे ही ब्रेवो झुके और बॉल को उठाया। उस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बुरी तरह मैदान पर गिर पड़े। वह कंधे के बल जमीन पर गिरे इस दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि ब्रवो को स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। 

 

बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर

4 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
जांच के बाद मालूम हुआ कि चोट ज्यादा गंभीर है। इस चोट के कारण वह कई महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। अब सर्जरी कराने के बाद ही वह मैदान में वापसी कर पाएंगे। उनके प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद टीम के कप्तान एरोन फिंच ने कहा कि यह उनकी टीम के लिए बड़ा झटका है। ब्रावो के नहीं खेलने से टीम पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।  क्योंकि ब्रावो दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर में से एक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बैश लीग: 'चैंपियन' खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, महीनों क्रिकेट से रहेंगे दूर

5 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : getty
चोट के बाद ब्रावो ने कहा कि मुझे अब जल्द से जल्द सर्जरी और रिहैब के लिए जाना होगा ताकि मैं जल्द से जल्द फिट होकर वापसी कर सकूं। इस चोट के कारण ब्रावो अब 9 फरवरी से पाकिस्तान में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग शायद ही खेल पाएं। वह लाहौर कलंदर्स टीम के लिए खेलते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें