फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में दस्तक दे रहा झारखंड का एक और खिलाड़ी!

Sat, 31 Dec 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्न सिंह धोनी और शहबाज नदीम
टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम में जग बनाने के बाद से झारखंड के खिलाड़ी लगातार टीम इंडिया में शामिल होने का दावा पेश करते रहे हैं। धोनी के बाद सौरव तिवारी, वरुण ऐरोन और अब एक और खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होने की कगार पर है। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया में दस्तक दे रहा झारखंड का एक और खिलाड़ी!

2 of 5
शहबाज नदीम
अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद झारखंड के इस बांए हाथ के स्पिन गेंदबाज को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। टीम में शामिल होने के बाद वह घरेलू सीजन के अपने प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

टीम इंडिया में दस्तक दे रहा झारखंड का एक और खिलाड़ी!

3 of 5
शहबाज नदीम
इस सीजन अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत झारखंड को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज शहबाज नदीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह मिलने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। 

 

टीम इंडिया में दस्तक दे रहा झारखंड का एक और खिलाड़ी!

4 of 5
शहबाज नदीम
नदीम ने मौजूदा रणजी सीजन में 9 मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वालें गेंदबाजों में सर्वोच्च स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीजन तीन बार 5 विकेट या उससे ज्यादा हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन देकर 7 विकेट है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया में दस्तक दे रहा झारखंड का एक और खिलाड़ी!

5 of 5
शाहबाज नदीम
झारखंड के धनबाद के रहने वाले इस गेंदबाज ने पिछले रणजी सीजन में 51 विकेट हासिल किए थे। टी-20 क्रिकेट में वह 83 मैच खेल चुके हैं जिसमें 28.44 की औसत और 6.59 की औसत से 70 विकेट हासिल किए हैं। पिछले आईपीएल सीजन में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसलिए उनकी दावेदारी मजबूत है।  प्रथम श्रेणी करियर में शहबाज नदीम ने 80 मैचों में 28.92 की औसत और 2.70 की इकोनॉमी से 296 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें 12 बार 5 विकेट और 3 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें