फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, दो करोड़ का बेस प्राइस बन सकता है मुसीबत

Fri, 28 Jan 2022 09:59 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेगा ऑक्शन में भारत के 17 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को दो करोड़ की राशि मिलना मुश्किल है। ऐसे में संभव है कि इन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार न मिले। 
विज्ञापन
1 of 4
उमेश यादव, सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक को इस सीजन खरीददार मिलना मुश्किल है - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इससे पहले सभी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और उम्मीद के अनुसार अपना बेस प्राइस भी तय किया है। मेगा ऑक्शन में भारत के 17 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों को नीलामी में इससे ज्यादा रकम मिलनी तय है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खरीददार मिलना मुश्किल है। 

भारत के कुछ सीनियर खिलाड़ी, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, उन्हें इस आईपीएल में इस मेगा ऑक्शन में खरीददार मिलना मुश्किल है। खासकर दो करोड़ की कीमत पर शायद ही कोई टीम इन्हें खरीदे। यहां हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 

दो करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी
रविचंद्रन अश्विन, युजवेन्द्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, भुवेश्वर कुमार, देवदत्त पडीक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव।

 
विज्ञापन

1. सुरेश रैना

2 of 4
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता में अहम योगदान दिया है, लेकिन मेगा ऑक्शन में कोई भी टीम उन्हें दो करोड़ रुपये देने से पहले कई बार सोचेगी। पिछले कुछ सालों में रैना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2021 में उन्होंने 12 मैचों में 17.77 के औसत से 160 रन बनाए। इस दौरान सभी विपक्षी टीमों ने उनके खिलाफ जमकर शॉर्ट पिच गेंदबाजी की और रैना अक्सर छोटी गेंदों पर आउट भी हुए। यह उनकी पुरानी कमजोरी रही है। इसी वजह से आईपीएल 2022 में उन्हें कोई खरीददार मिलना मुश्किल है। 
विज्ञापन

2. उमेश यादव

3 of 4
उमेश यादव - फोटो : ipl
आईपीएल 2021 में उमेश यादव ने कोई मैच नहीं खेला था। वो दिल्ली की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अवेश खान, कगिसो रबादा और ऑनरिक नोर्टजे के रहते उन्हें मौका नहीं मिला। इससे पहले 2020 में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। 2019 में उमेश बैंगलोर की टीम के लिए खेले थे और उन्होंने जमकर रन लुटाए थे। उमेश यादव ने पावरप्ले और आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी की थी और दोनों मौकों पर काफी महंगे साबित हुए थे। इस साल उमेश को कोई भी खरीददार मिलना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। कोई भी टीम उमेश के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं खर्च करना चाहेगी। 
विज्ञापन

3. दिनेश कार्तिक 

4 of 4
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
दिनेश कार्तिक साल 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता की टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है। गंभीर के बाद कार्तिक ने कई सीजन तक कोलकाता की कप्तानी भी की, लेकिन अब उनके दिन जा चुके हैं। पहले कोलकाता ने उनकी बजाय इयोन मॉर्गन को टीम का कप्तान बनाया और फिर उन्हें रीटेन भी नहीं किया। 2021 में उन्होंने 17 मैचों में 22.30 के औसत से 223 रन बनाए थे। ऐसे में उन पर दो करोड़ रुपये खर्च करने से पहले हर टीम कई बार सोचेगी। कार्तिक को इस सीजन कोई भी खरीददार मिलना मुश्किल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें