फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिनेश कार्तिक ने हवा में उड़ IPL 2018 में किया कमाल, फैंस को दिलाई धोनी की याद

Thu, 19 Apr 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
IPL में बुधवार को केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदते हुए पॉइंट्स टेबल पर नंबर एक पोजिशन हासिल कर ली। इस जीत में कप्तान दिनेश कार्तिक का अहम योगदान रहा। 23 गेंदों पर तेज 42 रन की शानदार पारी के अलावा दिनेश कार्तिक ने विकेट के पीछे रहते हुए ऐसी फूर्ती दिखाई कि सभी को एमएस धोनी याद आ गए। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

2 of 6
IPL 2018 के 15वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच हुआ। मैच के दौरान कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक जबरदस्त स्टम्पिंग करते हुए फैन्स का दिल जीत लिया। इस स्टम्पिंग को देख फैन्स को धोनी की याद आ गई।
विज्ञापन

3 of 6
राजस्थान रॉयल्स की पारी का 6.5 ओवर चल रहा था। गेंदबाजी का जिम्मा नितीश राणा संभाले हुए थे, क्रीज पर थे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे। रहाणे ने जो बॉल फेंकी उसे नितिश राणा समझने पूरी तरह चूक गए। बॉल को खेलने के लिए रहाणे जैसे ही आगे बढ़े, तेज गेंद रहाणे के पिछले पैड से टकराकर वहीं रूक गई।

4 of 6
इसके बाद विकेट के पीछे खड़े दिनेश कार्तिक चीजे सी फूर्ती लिए अपनी बाईं ओर दौड़कर आए और बॉल पर झपटा मारा। कार्तिक ने डाइव लगाते हुए गेंद स्टम्प पर मार दिया। इस दौरान वे खुद भी गिर पड़े। महज 1.40 सेकेंड का रिएक्शन टाइम लेते हुए कार्तिक ने यह स्टम्पिंग की। अगली स्लाइड में देखिए वीडियो
विज्ञापन

5 of 6
इस तरह रहाणे के रूप में राजस्थान को पहला झटका लगा। इस वक्त टीम का स्कोर 54 रन था। आउट होने से पहले खतरनाक दिख रहे रहाणे 19 बॉल पर 36 रन बना चुके थे। जिसमें 5 चौके और 1 छक्का भी शामिल था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिस स्टाइल में दिनेश कार्तिक ने ये स्टम्पिंग की कई लोगों को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी याद आ गए।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें