टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के आगाज से पहले दिनेश कार्तिक ने कहा कि टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी अब असहज नहीं होते और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में आईपीएल में खेलने के अनुभव से उन्हें फायदा होगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम में बासिल थंपी, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर ने टी2-0 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं जबकि जयदेव उनादकट और मोहम्मद सिराज भी अनुभवी नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिनेश कार्तिक
- फोटो : indianexpress
टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा, 'उन सभी को आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। उनमें से कुछ ने तो 20 से 30 मैच खेले हैं। वो उतने असहज नहीं हैं, जितना पहले हुआ करते थे। इंटरनेशनल टीम में आते हुए उन्हें आईपीएल से काफी आत्मविश्वास मिलता है।' उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि ये युवा खिलाड़ियों के लिए रोमांचक समय है। मुझे भरोसा है कि वे मौके का पूरा फायदा उठाएंगे। यह सभी युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है।'
विज्ञापन
3 of 5
दिनेश कार्तिक
- फोटो : file
विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक ने कहा कि भारत की वन-डे इंटरनेशनल टीम में खिलाड़ी लगभग तय हैं लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में सटीक संतुलन हासिल करने के लिए अलग-अलग विकल्पों को आजमाया जा रहा है। कार्तिक ने बयान दिया कि टी-20 युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मंच है कि वे आएं और अपनी प्रतिभा दिखाएं। कार्तिक के मुताबिक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वो इन युवा खिलाड़ियों की अधिक से अधिक मदद करने का प्रयास करते हैं। कार्तिक ने कहा कि वह चौथे नंबर पर ही खेलते रहेंगे बशर्ते स्थिति की मांग कुछ और नहीं हो।
4 of 5
दिनेश कार्तिक
- फोटो : file
उन्होंने कहा, 'स्थिति और बचे हुए ओवरों के आधार पर मेरे ऑर्डर में थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है लेकिन मैं खुद को चौथे नंबर पर ही देखता हूं।' इस मैदान पर ये दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया सिर्फ 92 रन पर ही ढेर हो गया था।
उन्होंने पिछले समय को याद करते हुए कहा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों के घुटने टेकने से दर्शक भी निराश हो गए थे और उन्होंने मैदान पर पानी की बोतलें फेंकी थी। कार्तिक ने हालांकि स्टेडियम की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'ये खेलने के लिए खूबसूरत स्टेडियम है और आम तौर पर बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। ये क्रिकेट खेलन के लिए बेहतरीन जगह है और हम इसे लेकर उत्सुक हैं।'