फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinesh-Dipika: दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल की शादी को 10 साल पूरे; कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?

Thu, 21 Aug 2025 05:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान हासिल कर इतिहास रचा था। उन्होंने डब्ल्यू.एस.ए. रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
1 of 4
दिनेश कार्तिक-दीपिक पल्लीकल - फोटो : Dipika Pallikal Karthik
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिक पल्लीकल की शादी को बुधवार को 10 साल पूरे हो गए। दीपिका ने पति को इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाई दी। बता दें कि, दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका स्क्वॉश खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान हासिल कर इतिहास रचा था। उन्होंने डब्ल्यू.एस.ए. रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
दिनेश कार्तिक-निकिता - फोटो : X
दिनेश कार्तिक को मिला था धोखा
किसी वक्त दिनेश कार्तिक को एक ऐसा दर्द मिला था जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के भरोसेमंद ओपनर मुरली विजय और कार्तिक काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों वर्षों से अपने घरेलू राज्य तमिलनाडु के लिए साथ में क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों का मुकाबला कर रहे थे, जबकि मैदान के बाहर विजय दिनेश कार्तिक की बीवी निकिता से चोरी-छिपे इश्क लड़ा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
विजय-निकिता - फोटो : X
कार्तिक की पत्नी से इश्क लड़ा रहे मुरली विजय
दरअसल, 2007 में कार्तिक और निकिता ने बचपन की दोस्ती को मोहब्बत में बदलने के बाद परिवार की सहमति से शादी कर ली। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। लगभग पांच साल साथ में रहने के बाद उनका यह रिश्ता 2012 में टूट गया। 2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक को पत्नी निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला। बताते हैं कि कार्तिक ने निकिता को जब छोड़ने का फैसला लिया उस वक्त वह गर्भवती थी। तलाक होते ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली। निकिता ने बाद में एक बेटे को भी जन्म दिया। हालांकि, कार्तिक ने कभी इस बेटे पर अपना हक नहीं जताया।
विज्ञापन

4 of 4
दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल - फोटो : instagram
कार्तिक को मिला दीपिका का सहारा
निकिता से तलाक के बाद कार्तिक काफी हताश थे। इसी बीच उनकी जिंदगी में एंट्री हुई दीपिका पल्लीकल की। दिनेश कार्तिक और दीपिका की मुलाकात 2013 में हुई थी। दीपिका ने कार्तिक को सहारा दिया। दो साल तक चले अफेयर के बाद अगस्त 2015 में शादी कर ली। दीपिका क्रिश्चियन हैं जबकि दिनेश हिंदू हैं इसलिए दोनों ही धर्मों के रीति-रिवाजों से उनकी दो बार शादी हुई। दोनों ने 18 अगस्त 2015 को पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और फिर 20 अगस्त को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। इसके बाद से ही दिनेश कार्तिक के खेल में गजब का बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें