फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: टूट गया माही का एक और रिकॉर्ड, जिसे कार्तिक कभी नहीं चाहते अपने नाम करना

Tue, 17 Apr 2018 11:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल ने आईपीएल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं, ऐसा कारनामा करने वाल वह आईपीएल में सातवें भारतीय और 12वें बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश कार्तिक
सोमवार को दिल्ली के खिलाफ 10 गेंद में 19 रन का पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने आईपीएल में 3000 रन भी पूरे किए। हालांकि आईपीएल में वह सबसे धीमी गति से 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कार्तिक ने यह उपलब्धि 156 मैचों में हासिल की है।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
इससे पहले यह रिकॉर्ड सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के नाम था। धोनी ने 131 मैचों में 3000 रन बनाए थे। आईपीएल में 3000 रन पूरने करने वाले खिलाड़ियों की सूची में धोनी-कार्तिक के अलावा सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, डेविड वॉर्नर, रॉबिन उथप्पा, शिखर धवन, क्रिस गेल, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं।

4 of 5
रॉबिन उथप्पा
धोनी के बाद लिस्ट में उथप्पा का नंबर आता है, जिन्होंने 121 मैचों में 3000 रन बनाए थे। बता दें क दिनेश कार्तिक आईपीएल में अबतक 6 टीमों की तरफ खेल चुके हैं। उन्होंने 156 मैच की 138 पारियों में 18 बार नाबाद रहते हुए 25.10 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 3012 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
आईपीएल में 14 अर्धशतक ठोकने वाले कार्तिक ने अभी तक कोई शतक नहीं जड़ा है। वहीं आईपीएल में सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में एबी डीविलियर्स टॉप पर हैं। उन्होंने सिर्फ 118 मैचों में 3000 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें