फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब ने मैच तो धोनी ने जीता दिल, दर्द से कराहते खेली ऐसी पारी कि फैंस बोले- माही मार रहा है

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन के बीच रविवार रात हुए रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने मैच जीता। मगर दिल तो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जीत गए। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक सभी की जुबां पर सिर्फ एक ही नाम था धोनी। देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। अपनी 79 रन की शानदार पारी से उन्होंने आलोचकों को बता दिया कि अभी भी उनमें कितना क्रिकेट बाकी है।

वैसे तो मैच का नतीजा एक गेंद शेष रहते ही हो चुका था। पूरी दुनिया जान चुकी थी कि चेन्नई सुपरकिंग्स यह मैच हार गई। मगर चोटिल होने के बावजूद धोनी ने आखिरी गेंद पर जो करीब 100 मीटर लंबा छक्का जड़ा उसने आलोचकों को बता दिया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
भले ही मैच के बाद क्रिस गेल मैन ऑफ द मैच रहे हो, लेकिन फैन्स के लिए तो धोनी ही मैन ऑफ द मैच थे। सोशल मीडिया पर किए गए ये तमाम पोस्ट और ट्वीट खुद इस बात की तस्दीक करते हैं। यहां देखिए ऐसे ही कुछ चुनिंदा ट्वीट्स
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : ipl
 

 
विज्ञापन

4 of 4



 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें