फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले विकेटकीपर

Sun, 28 Jan 2018 02:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dinesh karthik
वॉन्डरर्स टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की क्लीन स्वीप की ख्वाहिश पर पानी फेरते हुए टीम इंडिया ने तीसरे व अंतिम टेस्ट 63 रन से जीता। वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार विकेटकीपर के सब्सिट्यूट को मैदान पर बुलाया गया। यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले और कोई नहीं, बल्कि दिनेश कार्तिक रहे।
विज्ञापन

2 of 5
dinesh karthik
दरअसल आईसीसी के नए नियम के मुताबिक अब अन्य खिलाड़ियों की तरह मैदान पर विकेटकीपर का भी सब्सिट्यूट बुलाया जा सकता है। आईसीसी का यह नया नियम पिछले साल अक्टूबर से प्रभाव में आया था।
विज्ञापन

3 of 5
parthiv patel
इस नियम का फायदा भारत ने उस वक्त उठाया जब मैच के चौथे दिन पार्थिव पटेल चोटिल हो गए। टीम इंडिया ने उनकी जगह दिनेश कार्तिक से विकेटकीपिंग करवाई। बता दें कि तीसरे टेस्ट के चौथे दिन आखिरी सेशन में पार्थिव पटेल उंगली में चोट लगने की वजह से मैदान में नहीं उतरे थे।

4 of 5
दिनेश कार्तिक
वहीं, दिनेश कार्तिक ने जनवरी 2010 के बाद पहली बार किसी टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग की। मैदान पर उतरने के बाद दिनेश कार्तिक ने द. अफ्रीकी टीम के आखिरी बल्लेबाज लुंगी एनगिडी को विकेट के पीछे शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohammed Shami
चौथे दिन टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा को दो-दो और भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला। अपनी धारदार तेज गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने द. अफ्रीका को 177 पर ऑलआउट कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें