फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर जंग लड़ने को तैयार मुरली विजय-दिनेश कार्तिक, हर हाल में मैदान करना है फतह

Sun, 29 Jul 2018 11:43 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
MURLI VIJAY DINESH KARTHIK
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मुरली कार्तिक ने एसेक्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी शानदार फॉर्म का सबूत दे दिया है। विजय ने एसेक्स के साथ हुए अभ्यास मैच में शतक जड़ा था। अब 1 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मुरली कार्तिक का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं पहले टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक को भी मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश कार्तिक
गौरतलब है कि कार्तिक ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी। भारत के नियमित टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के कंधे के ऑपरेशन के कारण टीम से बाहर होने की वजह से उन्हें मौका मिला था। इंग्लैंड के खिलाफ प्रभावी पारियां खेलने के ठीक दस साल बाद उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रहे दिनेश कार्तिक नर्वस तो हैं लेकिन रोमांचित भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिनेश कार्तिक और मुरली विजय
अब दोनों के बीच जिस तरह के रिश्ते हैं, उसे देखते हुए उनके एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेलने से फैंस में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इससे पहले दोनों अफगानिस्तान के साथ खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच का भी हिस्सा रहे थे।

4 of 5
कार्तिक और विजय
बता दें कि एक जमाने में दोनों कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ही रणजी टीम में तमिलनाडु की ओर से एक साथ खेलते थे। लेकिन 2012 में इन दोनों की दोस्ती में दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता के कारण दरार आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक निकिता और विजय
दोनों के गहरे दोस्ताने के बीच ही निकिता का मुरली विजय के साथ अफेयर हो गया। इसी कारण कार्तिक ने निकिता को तलाक दे दिया। 2012 में ही निकिता और मुरली विजय ने शादी कर ली। इसके बाद इन दोनों का कभी आमना-सामना नहीं हुआ। ऐसा बताया जाता है कि ड्रेसिंग रूम से लेकर टीम की बड़ी पार्टियों में भी दोनों एक दूसरे से कभी बातचीत नहीं करते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें