फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी की चीते सी फुर्ती और बाज सी नजर, यूं किया कीवी बल्लेबाज को ढेर

Sun, 10 Feb 2019 04:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेले जा रहे तीन मैच की टी-20 सीरीज के फाइनल में एमएस धोनी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए धोनी ने फिर साबित किया कि वे कितने असरदार है।
विज्ञापन

2 of 5
Tim Seifert
मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट और कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। एक वक्त तो ऐसा था जब इनके बल्ले की धार देख गेंदबाजों के भी पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Tim Seifert
लेकिन, तभी कुलदीप यादव के पहले ओवर में विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी ने ऐसी चीते सी फुर्ती दिखाई की ड्रेसिंग रूम तक बैठे कीवी खिलाड़ी थर्रा गए। धोनी ने न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टीम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

4 of 5
Tim Seifert
यह बात उस वक्त की है जब टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों की बुरी तरह धुलाई हो रही थी। तभी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी ने पलक झपकते ही सीफर्ट को स्टंप आउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tim Seifert
फाइनल मुकाबले में खतरनाक होते जा रही सीफर्ट ने 25 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन कुलदीप की फिरकी और धोनी की तेजी में वह ऐसे उलझे कि हारकर अपना विकेट ही गंवा बैठे।

देखें वीडियो:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें