फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर और धोनी को ऑस्ट्रेलिया में लगा करोड़ों का चूना, कंपनी बन गई डिफॉल्टर

Sun, 06 Jan 2019 12:05 PM IST
मोना नारंग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sachin-dhoni
खेल का सामान बनाने वाली एक ऑस्ट्रेलियाई कपंनी ने मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत ने सिडनी स्थित स्पार्टन कंपनी पर रोक लगा दी है, जिसके कारण खिलाड़ियों का भुगतान अटका हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
dhoni sachin
अदालत के इस फैसले से कई खिलाड़ियों को झटका लगा है, जिनमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विश्व कप के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कंपनी के साथ क्रिस गेल और इयोन मोर्गन समेत करीब 30 क्रिकेटरों ने करार किया हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
chris gayle
बता दें कि अदालत के फैसले के तहत स्पार्टन कंपनी से जुड़ी एक कंपनी को लिक्विडेटिड कर दिया जाता है तो इन सभी क्रिकेटर्स की बकाया राशि जब्त हो सकती है। भारतीय टायकून कुणाल शर्मा सिडनी स्थित स्पार्टन कंपनी के साझेदार हैं।

4 of 5
michael clarke
कैसे हुआ खुलासा
खिलाड़ियों के पैसे का भुगतान न होने का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कंपनी के साथ बैट स्पॉन्सरशिप का समझौता होने के बावजूद बल्ले से उसका लोगो हटा दिया था। इसी वजह से कंपनी ने क्लार्क की पेमेंट बंद कर दी थी। इसी तरह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी कंपनी के कुछ सामान लॉन्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी
स्पोर्ट्स का सामान बनाने वाली स्पार्टन ने धोनी को 2013 से लेकर 2016 के बीच चार किश्तों में करीब 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। लेकिन कुछ समय बाद धोनी की पेमेंट को भी कंपनी ने रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें