फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में हुआ ऐसा कारनामा, भारत का कोई बल्लेबाज न कर सका

Wed, 27 Jul 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Getty
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेस्ट क्रिकेट ही खेला जा रहा है। कम से कम इस समय 4 टेस्ट सीरीज दांव पर लगे हैं जिसमें 3 तो शुरू हो गई है और एक शुरू होने वाली है। इस बीच टेस्ट क्रिकेट में एक नवोदित बल्लेबाज के बल्ले से ऐसा कारनामा हो गया जिसे आज तक टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर सका है।
विज्ञापन

टेस्ट में हुआ ऐसा कारनामा, भारत का कोई बल्लेबाज न कर सका

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
वेस्टइंडीज में टीम इंडिया 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे चल रही है और कप्तान विराट कोहली ने दावा किया है कि टीम कैरेबियंस से सीरीज 4-0 से जीतेगी। लेकिन इसके इतर एक बात ध्यान देने वाली यह है कि श्रीलंका के एक नवोदित बल्लेबाज ऐसा कुछ कर दिया कि भारत की ओर से आज तक कोई भी धुरंधर बल्लेबाज नहीं कर पाया। खास बात यह है कि बांग्लादेश की ओर से 3 बल्लेबाजों ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

टेस्ट में हुआ ऐसा कारनामा, भारत का कोई बल्लेबाज न कर सका

3 of 6
- फोटो : Getty
श्रीलंका के नवोदित बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से अपने करियर का आगाज किया और उनका आगाज बेहद शानदार रहा। उन्होंने टेस्ट करियर में छक्के के साथ अपना खाता खोला। वह ऐसा करने वाले दुनिया के नौंवें नवोदित बल्लेबाज हो गए जिन्होंने छक्के से अपना करियर आगाज किया है। 

टेस्ट में हुआ ऐसा कारनामा, भारत का कोई बल्लेबाज न कर सका

4 of 6
फाइल फोटो
टेस्ट करियर का आगाज हो और कोई बल्लेबाज छक्के से खाता खोलने की हिम्मत करे तो अपने में यह लाजवाब है। टेस्ट में छक्के के साथ रन बनाने का सिलसिला सबसे पहले एरिक फ्रीमैन ने शुरू किया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फ्रीमैन ने 1968 में भारत के खिलाफ करियर का आगाज करते हुए छक्के के साथ अपना खाता खोला था। इसके बाद से 8 और बल्लेबाज ऐसा करने में सफल रहे।
विज्ञापन

टेस्ट में हुआ ऐसा कारनामा, भारत का कोई बल्लेबाज न कर सका

5 of 6
बांग्लादेश की ओर से 3 बल्लेबाज शैफुल इस्लाम, जाहरुल इस्लाम और अल-अमीन हुसैन ने टेस्ट में अपना खाता छक्के से खोला। वेस्टइंडीज की ओर से 2 बल्लेबाजों ने तो ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की ओर से एक-एक बल्लेबाज ऐसा करने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में हुआ ऐसा कारनामा, भारत का कोई बल्लेबाज न कर सका

6 of 6
- फोटो : AmarUjala
खास बात यह है कि 1968 से 86 के बीच तक इन 9 बल्लेबाजों में से सिर्फ 2 ने ऐसा कारनामा किया था। बाकी 2005 के बाद से शेष 7 बल्लेबाज ऐसा कर सके, लेकिन इसमें टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें