चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने तमिल अंदाज में अपनी शादी से पहले का जश्न मनाया है। उनकी इस पार्टी में चेन्नई की पूरी टीम कुर्ता, धोती और अंगवस्त्र में नजर आई। कॉन्वे ने इस दौरान अपने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात भी की।
विज्ञापन
1 of 8
डेवोन कॉन्वे और उनकी मंगेतर किम
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के क्रिकेट डेवोन कॉन्वे ने तमिल अंदाज में शादी से पहले पार्टी की है। आईपीएल 2022 में वो चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं और उनकी इस पार्टी में चेन्नई के सभी खिलाड़ी शामिल हुए थे। खास बात यह थी कि सभी खिलाड़ी चेन्नई के पारंपरिक परिधान पहनकर इस पार्टी में शामिल हुए थे। कॉन्वे से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर चुके हैं। हालांकि, मैक्सवेल की पत्नी मिनी रमन भारतीय मूल के तमिल परिवार से आती हैं। इसी वजह से उन्हें तमिल रीति-रिवाजों से शादी करनी पड़ी थी। वहीं, कॉन्वे की पत्नी भी भारतीय नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी आईपीएल टीम के खिलाड़ियों को इसी अंदाज में पार्टी दी है।
विज्ञापन
2 of 8
डेवोन कॉन्वे की पार्टी में पूरी टीम लुंगी पहनकर पहुंची
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के अनुसार भारतीय ओपनर केएल राहुल भी अपनी गर्लफ्रेंड अथिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह शादी भी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। राहुल और आथिया दोनों दक्षिण भारतीय परिवार से हैं। इसी वजह से इस शादी में दक्षिण भारतीय रिति-रिवाजों का होना लाजमी है।
विज्ञापन
3 of 8
डेवोन कॉन्वे की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
डेवोन कॉन्वे और किम की शादी से पहले के जश्न का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चेन्नई की टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।
4 of 8
डेवोन कॉन्वे की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी से लेकर मोईन अली और मिशेल सैंटनर जैसे खिलाड़ी इस पार्टी में लुंगी और कुर्ते में पहुंचे। सभी खिलाड़ियों पर दक्षिण भारतीय परिधान खूब जंच रहे थे।
विज्ञापन
5 of 8
डोवॉन कान्वे की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई के लिए आईपीएल का यह सीजन सबसे खराब रहा है। यह टीम दूसरी बार प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। छह में से पांच मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
6 of 8
डेवोन कॉन्वे की पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीजन चेन्नई की गेंदबाजी सबसे ज्यादा कमजोर रही है। यह टीम दो 200 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है, लेकिन सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। लखनऊ के खिलाफ 210 रन बनाने के बावजूद यह टीम हार गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
डेवोन कॉन्वे की पार्टी में चेन्नई की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
डेवोन कॉन्वे के लिए भी आईपीएल कुछ खास नहीं रहा है। इस साल आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने वाले कॉन्वे को एक मैच के बाद ही टीम से बाहर कर दिया गया। इस मैच में कॉन्वे कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने आठ गेंद में तीन रन की पारी खेली थी।
डेवोन कॉन्वे की इस पार्टी में चेन्नई के सभी खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। 30 साल के कॉन्वे हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा नाम बने हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सात टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले हैं, जबकि 20 टी20 मैच में वो अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीनों फॉर्मेट में उनका औसत 50 से ज्यादा का है।