Black Watermelon: दुनियाभर में कई तरह के फल पाए जाते हैं जिनकी कीमतें अलग होती हैं। गर्मी के मौसम में कुछ खास फलों की मांग बढ़ जाती है। भारत समेत पूरी दुनिया में कई तरह के फल और सब्जियां मिलती हैं। भारत में आमतौर पर फलों की कीमत 400 से 500 रुपये तक प्रति किलो होती है। गर्मी के मौसम में आम, लीची, खरबूजा और तरबूज जैसे फलों की मांग ज्यादा होती है। भारत में मिलने वाले तरबूज की कीमत अधिकतम 100 रुपये होती है। 100 रुपये में एक तरबूज आराम से मिल जाता है, लेकिन एक ऐसा तरबूज है जिसकी कीमत लाखों में होती है। आम आदमी इस तरबूज को खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता है।
गर्मियों में तरबूज खाना बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई पसंद करता है। गर्मियों में मांग के हिसाब तरबूज की कीमतें घटती और बढ़ती हैं। लेकिन हम आपको जिस तरबूज के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी नीलामी होती है और इसे हर कोई खरीद नहीं सकता। आइए जानते हैं इस अनोखे और दुर्लभ तरबूज के बारे में...