फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDvKKR: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर दिल्ली ने जीता लोगों का दिल, KKR को दी करारी शिकस्त

Sat, 28 Apr 2018 02:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dd
दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुक्रवार को श्रेयस अय्यर (93*) और पृथ्वी शॉ (62) की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स को 55 रन से हराया। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 26वें मुकाबले में डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट खोकर 164 रन बना सकी और मैच हार गई। इस सीजन के अंक तालिका में दिल्ली अब 7 में र मैच जीतकर 4 अंकों के साथ सातवें पायदान पर, जबकि कोलकाता 7 में 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंची है। आइये जानते हैं कोलकाता पर दिल्ली की इस एकतरफा जीत के पांच हीरो कौन हैंः-
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

2 of 6
अय्यर
गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद दिल्ली के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 40 गेंदों में 3 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन की धुआंधार पारी खेली। वह इस मैच में शतक से महज 7 रन दूर रह गए। इस शानदार पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। 
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

3 of 6
पृथ्वी शॉ
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉलिन मुनरो और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ने दिल्ली को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 57 रन बनाए। वहीं, शॉ ने 44 गेंदों मे 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।
 

ग्लेन मैक्सवेल

4 of 6
dd
क्रिस लिन और सुनिल नरेन की जोड़ी ने कोलकाता को तेज शुरुआत दिलाई ही थी कि ग्लेन मैक्सवेल ने सलामी बल्लेबाज लिन को क्लीन बोल्ड किया। वह मात्र 5 रन बनाकर आउट हुए। मैक्सवेल ने 2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन

अमित मिश्रा

5 of 6
dd
अमित मिश्रा ने 4 ओवर मं 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़ा विकेट केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (18) का लिया। कार्तिक को उन्होंने बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा अमित ने युवा खिलाड़ी शिवम मावी को डगआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवेश खान

6 of 6
dd
दिल्ली की तरफ से युवा तेज गेंदबाज अवेश खान ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने नितीश राणा (8) और मैच का रुख बदलने वाले केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल (44) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। खान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें