पृथ्वी शॉ
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉलिन मुनरो और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ने दिल्ली को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 57 रन बनाए। वहीं, शॉ ने 44 गेंदों मे 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम के लिए एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।