फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: KXIP का विजयी रथ रोकने इन 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतर सकती है दिल्ली डेयरडेविल्स

Mon, 23 Apr 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
gambhir and ashwin
आईपीएल सीजन-11 में 22वां मुकाबला आज दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। डेयरडेविल्स के घर में अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने की चुनौती किंग्स इलेवन पंजाब के सामने होगी।

आर अश्विन के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब पांच में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं इस सीजन में भी दिल्ली डेयरडेविल्स की हार का सिलसिला बदस्तूर जारी है। दिल्ली डेयरडेविल्स एक जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर है।
विज्ञापन

2 of 6
जेसन रॉय
ओपनर्स
दिल्ल डेयडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर जेसन रॉय के साथ मिलकर पारी का आगाज कर सकते हैं। हालांकि आरसीबी के खिलाफ दोनों ही खिलाड़ी अपने व्यक्तिगत स्कोर को दोहरे अंको में भी तब्दील नहीं कर पाए थे, लेकिन घरेलू मैदान पर खेलने की वजह से ओपनर्स अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ipl
मिडल ऑर्डर
ओपनिंग जोड़ी के बाद श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्स मिडल ऑर्डर की बल्लेबाजी को मजबूत करने का काम करेंगे। हालांकि ऋषभ पंत के अलावा अब तक कोई भी बल्लेबाज खुद को बहुत ज्यादा साबित नहीं कर पाया है। आरसीबी के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने एक अच्छी पारी खेली थी।

4 of 6
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ipl
ऑलराउंडर्स
दिल्ली के पास राहुल तेवतिया, वियज शंकर और क्रिस मॉरिस के रूप में कुछ अच्छे ऑलराउंडर्स खिलाड़ी हैं। हालांकि राहुल तेवतिया के अलावा अब तक कोई भी ऑलराउंडर बहुत प्रभावित नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

5 of 6
शाहबाज नदीम
स्पिन
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्पिन डिपार्टमेंट की कमान शाहबाज नदीम के हाथों में होगी। इस डिपार्टमेंट नदीम को राहुल तेवतिया का साथ मिल सकता है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ipl
पेस
टीम के पास ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी के रूप में दो घातक गेंदबाज हैं। पिछले मैच में शमी की जगह हर्शल पटेल को जगह मिली थी, लेकिन आरसीबी के खिलाफ उनके खराब प्रदर्शन के  बाद शमी की फिर से टीम में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें