फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर दिल्ली लहराएगी जीत का परचम, देखें संभावित प्लेइंग XI

Tue, 26 Mar 2019 12:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई और दिल्ली मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग में जब दिल्ली में आमने-सामने होंगे तो दोनों टीम जीत की लय बरकार रखने की कोशिश करेंगी। आइए जानते हैं चेन्नई को चुनौती देने के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
shaw
दिल्ली-चेन्नई के बीच यह मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में टीम अपने सबसे दमदार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के साथ पारी का आगाज कर सकती है। पृथ्वी ने अपनी प्रतिभा से काफी प्रभावित किया है और यह आईपीएल उनके पास एक और मौका है कि वह विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का।
विज्ञापन

3 of 5
shreyas iyer and MS Dhoni
मिडिल ऑर्डर
कप्तान श्रेयस अय्यर, कॉलिन इनग्राम और ऋषभ पंत जैसे तूफानी बल्लेबाज इस टीम की मध्यमक्रम बल्लेबाजी को मजबूत बनाते हैं। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ पंत की तेज तर्रार पारी यह बताती है कि वो कितनी तेज से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने में माहिर हैं।

4 of 5
axar
ऑलराउंडर
दिल्ली के पास अक्षर पटेल के रूप में शानदार खिलाड़ी है। अक्षर ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली घरेलू टूर्नामेंट का काफी अच्छा परफॉर्म किया है। चेन्नई के खिलाफ अक्षर को छठे नबर पर बल्लेबाज करने भेजा जा सकता है। वह गेंदबाजी में स्पिन डिपार्टमेंट को भी सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ipl
बॉलिंग
कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और इशांत शर्मा टीम के फास्ट बॉलिंग अटैक को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा दिल्ली के पास तीन अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा भी हैं। वहीं, दिल्ली की  पिच को ध्यान में रखते हुए कप्तान अय्यर आज के मैच में अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर संदीप लामिछाने को भी मौका दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें