फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: दिल्ली कैपिटल का सराहनीय कदम, शहीदों के परिवार की मदद करेगी फ्रेंचाइजी

Wed, 20 Feb 2019 09:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
delhi capitals
आईपीएल सीजन-12 में दिल्ली की टीम इस बार नई पहचान (दिल्ली कैपिटल) के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, आईपीएल शुरू होने से पहले ही इस टीम ने बेहद सराहनीय काम कर दिया है। दरअसल टीम ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

2 of 5
delhi capital
दिल्ली कैपिटल की फ्रेंचाइजी ने शहीद परिवारों की मदद के लिए टीम के पहले होम मैच से हुई कमाई दान करने का निर्णय लिया है। फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'इस आतंकी हमले के बाद हम काफी आहत हैं। हमारे जवान हमारे परिवार हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
delhi capitals
बयान में आगे कहा गया, 'सरहद पर जवान हमारी रक्षा करते हैं, तभी हम चैन से रातों को सो पाते हैं। हमारा कोई भी कदम जवानों के इस बलिदान की भरपाई नहीं कर सकता है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम शहीदों के परिवारों के जीवन में कुछ परिवर्तन लाने के लिए मदद कर पाए।'

4 of 5
पुलवामा में आतंकियों ने आईईडी धमाका किया था
फ्रेंचाइजी ने कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो भी कर सकती है जवानों के लिए करेगी। लिहाजा हमने ये निर्णय लिया है कि आईपीएल 2019 के दिल्ली कैपिटल्स के पहले होम मैच से हुई कमाई हम सीआरपीएफ की पत्नियों के लिए बनी वेलफेयर एसोसिएशन को देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयस अय्यर - फोटो : ipl
बता दें कि आईपीएल 2019 के पहले दो सप्ताह का शेड्यूल मंगलवार को आ गया है। दिल्ली कैपिटल्स का पहला होम मैच 26 मार्च को चेन्नई के खिलाफ खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कमान होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें