delhi capitals
- फोटो : social media
रविचंद्रन अश्विन जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने कहा कि अश्विन को टीम में शामिल करने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि KXIP के सह-मालिक नेस वाडिया ने इन अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अश्विन के नेतृत्व में, पंजाब ने पिछले दो सीजन के पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया है। पंजाब की टीम 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही थी।