फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने क्रिकेटर एक्स बॉयफ्रेंड को अब भी पसंद करती हैं दीपिका पादुकोण, किया ये खुलासा

Fri, 26 Jan 2018 12:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण पदमावत फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। तमाम विवादों के बाद आखिरकार पदमावत रिलीज हुई और यह फिल्म काफी तारीफें भी लूट रही है। दीपिका को फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिटिक्स की तारीफें मिल रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण
हाल ही में एक शूट के दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया। एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक दीपिका ने इस बारे में तब कहा जब वह अपनी बहन अनिषा के साथ वोग बीएफएफ के एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं। दीपिका पहले भी क्रिकेट के कई इवेंट्स में शामिल रह चुकी हैं। वह आईपीएल की कई ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा रही हैं और कई बार आईपीएल के मैच के दौरान भी वह नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
दीपिका ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। दीपिका ने स्वीकार किया कि वह एमएस धोनी की बड़ी फैन हैं। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों खिताब (चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी वर्ल्ड कप और आईसीसी वर्ल्ड टी20) जीते।

4 of 5
दीपिका पादुकोण
बता दें कि दीपिका और धोनी के रिलेशन की अफवाह फेल चुकी है। तब ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स ऐसी भी आई कि अपने बड़े बालों के लिए मशहूर धोनी ने केवल दीपिका के कारण बाल छोटे कर लिए। आईपीएल के उद्घाटन एडिशन की ओपनिंग सेरेमनी में 'रोमांस किंग' शाहरुख खान ने धोनी का इस पर मजाक भी बनाया था। तब धोनी के चेहरे पर भी मुस्कान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni - फोटो : File
हालांकि, न तो कभी धोनी ने और न ही दीपिका ने कभी रिलेशनशिप की बात को स्वीकार किया। एमएस धोनी ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए 2010 में साक्षी सिंह रावत से शादी की। वैसे दीपिका के युवराज सिंह के साथ भी अफेयर की चर्चाएं काफी रही। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते पर कभी कोई स्वीकृति नहीं दी और पिछले साल युवी ने हेजल कीच से शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें