दीपक चाहर ने पिछले साल आईपीएल मैच के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को प्रपोज किया था। इसके बाद ही बताया गया था वो अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पंजाब के खिलाफ मैच के बाद अपनी गर्लफ्रैंड जया को प्रपोज करते दीपक चाहर।
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदंबाज दीपक चाहर एक जून को शादी करने जा रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लेंगे। दीपक ने पिछले साल आईपीएल मैच के दौरान जया को प्रपोज किया था। जया बिग बॉस 5, स्पिलिट्सविला 2 के प्रतिभागी और अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। दीपक और जया काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जया दिल्ली की रहने वाली हैं और एक कॉरपोरेट फर्म में काम करती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दीपक चाहर की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक के शादी के कार्ड की एक तस्वीर सामने आई है। इस कार्ड में लिखा है, दीपक वेड्स जया। इसके साथ ही शादी की तारीख लिखी है। एक जून 2022। सुनहरे रंग के इस कार्ड के अंदर की तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 7
दीपक चाहर और जया
- फोटो : अमर उजाला
दीपक और जया की तरफ से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह शादी का कार्ड दीपक चाहर और जया भारद्वाज की शादी का ही है और दोनों एक जून को सात फेरे लेने जा रहे हैं।
दीपक चाहर चोट के चलते आईपीएल 2022 में चेन्नई के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए और इस सीजन चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा। चेन्नई के खराब प्रदर्शन में दीपक का ना खेलना बड़ी वजह थी। अब दीपक क्रिकेट में मैदान पर वापसी करने से पहले दांपत्य जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दीपक चाहर और मॉडल बहन मालती
- फोटो : ट्विटर
दीपक और जया की पहली मुलाकात दीपक की बहन मालती चाहर ने कराई थी। इस मुलाकात के बाद से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बातचीत होने लगी। मुलाकात के करीब पांच माह बाद दोनों ने सगाई कर ली। सगाई के बाद मालती चाहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दीपक और जया की फोटो भी साझा की थी। इसमें उन्होंने लिखा था-लो मिल गई भाभी। यह भी लिखा कि लड़की विदेशी नहीं, दिल्ली की है।
विज्ञापन
6 of 7
दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेेंड जया भारद्वाज के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
जया भारद्वाज दिल्ली की एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं। जया कक्षा 12 में अपने स्कूल की टॉपर रहीं हैं। इन्होंने कला वर्ग से पढ़ाई की। बाद में एमबीए किया। यह छोटी थीं, तभी पिता का निधन हो गया था।
पिता के निधन के बाद मां ने जया और उनके भाई सिद्धार्थ की परवरिश की। वह होर्डिंग डिजाइनिंग के व्यवसाय में थीं। जया के भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस-सीजन-5 में प्रतिभागी रह चुके हैं।