दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए। उनके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 10
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने एक जून को जया भारद्वाज के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद दीपक और जया ने अपनी शादी का रिसेप्शन भी दिया है, जिसमें खेल जगत कई कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। हालांकि, भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी इस शादी का हिस्सा नहीं थे, लेकिन टी20 टीम के अधिकतर खिलाड़ी रिसेप्शन में पहुंचे थे। दीपक और जया ने इस रिसेप्शन की फोटो भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
29 मई को आईपीएल खत्म होने की ठीक बाद दीपक चाहर ने एक जून को शादी की थी और बाद में इसका रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी दीपक चाहर की शादी में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इन दोनों खिलाड़ियों के गेंदबाजी करने का अंदाज लगभग एक समान है। दोनों गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने में महारत रखते हैं और पावरप्ले में विकेट चटकाने में माहिर हैं।
4 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर के साथी खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर भी शादी के रिसेप्शन में पहुंचे। शार्दुल और दीपक ने आईपीएल में साथ मिलकर चेन्नई के लिए कमाल किया था और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, अब शार्दुल ठाकुर दिल्ली के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में अनुराग ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। उनके अलावा सुरेश रैना जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भी इस शादी का हिस्सा बने।
विज्ञापन
6 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी भी दीपक चाहर की शादी में शामिल हुए। दीपक चाहर की बहन मालती चाहर भी शादी के रिसेप्शन में मौजूद थीं। नीले रंग की ड्रेस में वो खूबसूरत लग रही थीं। मालती चाहर पेशे से मॉडल हैं।
विज्ञापन
7 of 10
दीपक चाहर की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। इस दौरान सभी ने काफी मस्ती की। दीपक फोटो में काफी खुश नजर आए। रैना अब चेन्नई का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन खिलाड़ियों के साथ उनकी दोस्ती अच्छी है।
8 of 10
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में अजय जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में अजय जडेजा भी शामिल हुए। उनकी पत्नी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। जडेजा क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री कर रहे हैं।
9 of 10
दीपक चाहर की शादी के रिसेप्शन में आकाश चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी दीपक चाहर की शादी में पहुंचे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज दिशांत याग्निक भी इस समारोह का हिस्सा बने।
दीपक चाहर की शादी का रिसेप्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी शादी के रिसेप्शन में खुद दीपक चाहर ने जमकर मस्ती की। उन्होंने साथी खिलाड़ियों को साथ डांस किया और मस्ती मजाक करते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। चाहर लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और शादी के बाद वो वापसी की तैयारी में जुटेंगे।