धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके गढ़ में हराकर मुंबई इंडियंस ने आपीएल सीजन-11 में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि अभी भी सीएसके के प्वॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर काबिज है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक खेले कुल सात मुकाबलों में से पांच में जीत दर्ज की है। इतने ही मैचों में पांच-पांच जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन
2 of 5
csk vs mi
वहीं मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर हेमस्ट्रिंग के चलते अपना पूरा ओवर नहीं फेंक सके थे, और बीच मैच में ही मैदान से बाहर चले गए थे। इसकी जानकारी कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी।
विज्ञापन
3 of 5
deepak chahar
फ्लेमिंग ने बताया कि हेमस्ट्रिंग के चलते दीपक चहर अगले दो हफ्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बता दें कि दीपक के न खेलने से सीएसके के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में काफी फर्क पड़ेगा। दीपक अपनी टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे थे।
4 of 5
दीपक चाहर
आईपीएल के मौजूदा सीजन में दीप ने 7 मैचों में 20.02 के औसत से 7 विकेट हासिल किए हैं।
दो हफ्ते तक टीम से बाहर रहने की वजह से अब सीएसके के दूसरे तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर काफी कुछ निर्भर करेगा। हालांक टीम में दीपक चहर की इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड को लाया जा सकता है।