राशिद खान
- फोटो : File
रशीद खान को मैंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी करते देखा तो पाया उनकी गेंदबाजी बहुत बेहतर हुई। रशीद खान भारत के खिलाफ हमारे स्पिन आक्रमण के तुरुप के इक्के साबित हो सकती है। हमारे पास अनुभवी आफ स्पिनर मोहम्मद नबी के साथ यंग चाइनामैन बॉलर के रूप में जहीर खान हैं। इनमें जिसको भी अंतिम एकादश में मौका मिलेगा उसके बाद अपना कूवत दिखा भारत को चौंकाने का मौका रहेगा।
टेस्ट क्रिकेट में कामयाब होने के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों को पूरी तरह एकाग्र होकर धैर्य से खेलने की जरूरत। हमारी टीम चार दिनी क्रिकेट में तो कामयाब रही है और उसने दो अंतरमहाद्वीप टूर्नामेंट जीते और एक में उपविजेता रही। लेकिन पांच दिन के टेस्ट के लिए हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजो को और और ज्यादा धैर्य दिखाने की जरूरत है। हमारे गेंदबाज, खासतौर पर स्पिनर तभी जकमाल दिखा सकेंगे जब हमारे बल्लेबाज टेस्ट के मिजाज के मुताबिक धैर्य से बल्लेबाजी कर सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाएंगे।